फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब विदेश में बजी 'कुछ कुछ होता है' की धुन, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया बवाल

Tue, 20 Feb 2018 01:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर करण जौहर ने साल 1998 में फिल्म 'कुछ कुछ होता है' बनाई थी। फिल्म का म्यूजिक और कहानी दोनों ही सुपरहिट रहे थे। आज भी लोग इस फिल्म के गाने गुनगुनाते रहते हैं। वहीं पिछले दिनों करण बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी की स्टारर फिल्म 'कुछ कुछ होता है' का म्यूजिक जब ऑर्केस्ट्रा पर बजा तो सब मंत्रमुग्ध हो गए। स्टटगार्ट चैंबर ऑर्केस्ट्रा ने बहुत ही खूबसूरत ढंग से इस फिल्म के गानों की धुन को बजाया।
विज्ञापन

2 of 4
इसे सुनकर करण जौहर भी भावुक हो गए। उन्होंने इसे सुनने के बाद इस पर एक ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा- 'इसे देखकर काफी उत्साहित और सम्मानित महसूस कर रहा हूं! कुछ कुछ होता है।'
 

 

 
विज्ञापन

3 of 4
स्टटगार्ट चैंबर ऑर्केस्ट्रा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक इसका गुणगान कर रहे हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
आपको बता दें कि फिल्म 'कुछ कुछ होता है' ने कमाई और कामयाबी के कई रिकॉर्ड स्थापित किए थे। फिल्म में खासकर एक्ट्रेस काजोल के काम को बहुत पसंद किया गया था। फिल्म को बेस्ट पॉपुलर फिल्म के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। इसने आठ फिल्मफेयर पुरस्कार जीते थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें