फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंसाली ने फिर रखी 'पद्मावत' की सक्सेस पार्टी, नहीं जाएंगे शाहिद कपूर, ये रही वजह

Tue, 20 Feb 2018 01:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' बॉक्स ऑफिस पर अभी भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म की रिलीज से लेकर अब तक कई सक्सेस पार्टीज भी हो चुकी हैं। अब तक यह फिल्म 500 करोड़ से भी ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म की ग्रैंड सफलता को देखते हुए एक बार फिर से भंसाली ने 'पद्मावत' की सक्सेस पार्टी करने का प्लान बनाया है। रिपोर्ट के अनुसार इस पार्टी में कुल 150 लोगों के आने की संभावना है। उनकी पार्टी की इस गेस्ट लिस्ट में 'पद्मावत' के मुख्य किरदार यानि दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह सबसे ऊपर हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
मगर भंसाली की इस पार्टी में शाहिद कपूर के आने की संभावना बहुत कम है। बताया जा रहा है कि शाहिद कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस वक्त शाहिद की इस फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड के टिहरी में चल रही हैं जिसके चलते शाहिद का पार्टी में पहुंचना मुश्किल है। 

4 of 5
हालांकि मीडिया में यह भी खबर है कि शाहिद जानबूझकर 'पद्मावत' की इस सक्सेस पार्टी में नहीं जाना चाहते हैं। गौरतलब है कि 'पद्मावत' में दर्शकों ने शाहिद के किरदार से ज्यादा रणवीर के किरदार को पसंद किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Padmaavat
इसके चलते शाहिद कपूर और रणवीर सिंह में 'कोल्ड वॉर' जैसी स्थिति भी आ गई थी। हो सकता है कि शाहिद इस वजह से भी भंसाली की पार्टी में जाने से खुद को रोक सकते हैं। फिल्म 'पद्मावत' में शाहिद ने राजा रावल रतन सिंह का किरदार निभाया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें