करण जौहर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
करण ने कहा कि लोग कह रहे थे बॉलीवुड का बहिष्कार करो और अब बॉलीवुड में भी साउथ सिनेमा राज कर रहा है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ सिनेमा पसंद है और करण जौहर ने यह भी कहा कि वह पहली हस्ती थे, जिन्होंने साउथ की फिल्म को नॉर्थ इंडिया में प्रेजेंट किया था। उन्होंने हिंदी बेल्ट में एसएस राजामौली की 'बाहुबली: द कनक्लूजन' को प्रेजेंट किया था। इसलिए, उन्हें वह सिनेमा बहुत पसंद है, लेकिन उन्हें हिंदी सिनेमा के कहानीकारों से भी बहुत प्यार है।