किसी भी शख्स की पहचान उसके नाम से होती है। हम जिस समाज में रहते हैं उस समाज में ज्यादातर पिता का नाम बच्चे के नाम के साथ जुड़ा होना जरूरी होता है। इस समाज में पिता का नाम इच्छा नहीं बल्कि एक दबाव है जो समाज हमारे ऊपर डालता है, लेकिन बदलती सोच ने इस समाज को बदलने की कोशिश की है। कई सितारे ऐसे हैं जो अपने नाम के साथ मां और पिता दोनों का नाम लगाते हैं वहीं, कुछ ऐसे सेलेब्स हैं जो सरनेम में सिर्फ मां का नाम इस्तेमाल करते हैं, तो चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं।