फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Johar Movie: प्यार... इश्क और मोहब्बत, एक और लव स्टोरी लेकर आ रहे हैं करण जौहर, बस होने ही वाला है एलान

Thu, 07 Nov 2024 10:32 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

निर्माता-निर्देशक करण जौहर लव स्टोरी फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। करीब आठ साल बाद बीते वर्ष उन्होंने निर्देशन में वापसी की और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी बनाई। अब वे अपनी एक और लव स्टोरी फिल्म का एलान करने वाले हैं।
विज्ञापन
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करण जौहर आज एक बड़ा एलान करने वाले हैं। हिंदी सिनेमा को कई रोमांटिक फिल्में देने वाले करण जौहर एक और लव स्टोरी फिल्म बनाने की तैयारी में हैं। इसे वे युवा स्टारकास्ट के साथ बना रहे हैं। इसकी जानकारी खुद करण जौहर ने सोशल मीडिया पर दी है। फिल्म का एलान वे आज गुरुवार को करने वाले हैं। 

विज्ञापन

Minahil Malik: मिनाहिल मलिक पर अभिनेत्री मिशी खान ने लगाया आरोप कहा- 'फेमस होने के लिए एमएमएस लीक करवाया'

साझा किया पोस्ट
करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। इसमें एक तस्वीर है, जिस पर दिल की आकृति है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'लव...प्यार...इश्क...मोहब्बत'। आगे लिखा है, 'हमने धर्मा प्रोडक्शंस के जरिए अनोखी प्रेम कहानियां पेश की हैं और उन्हें जुनून और करुणा के साथ बनाया है। हम ऐसी प्रेम कहानियां लाने की कोशिश करते हैं, जो दर्शकों को पसंद आती हैं। साथ ही वे उनका म्यूजिक भी उनके लिए दिलचस्प होता है'।
 

युवाओं के साथ बनाएंगे फिल्म?
करण ने आगे लिखा है, 'अब हम हम युवा कलाकारों के साथ एक प्रेम कहानी लाने की कोशिश में हैं। इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं। इस सिलिसिले में बड़ा एलान होने वाला है'। करण जौहर का यह पोस्ट सामने आते ही यूजर्स उत्साहित हैं।  
Thukra Ke Mera Pyaar: ओटीटी पर आ रही एक अनोखी प्रेम कहानी 'ठुकरा के मेरा प्यार', इस दिन से स्ट्रीम होगी सीरीज
विज्ञापन

शाहरुख और काजोल के साथ फिल्म बनाने की गुजारिश
नए प्रोजेक्ट के बारे में अपडेट साझा करते ही यूजर्स प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अधिकांश की दिलचस्पी स्टाराकास्ट के बारे में जानने की है। कुछ यूजर्स कमेंट कर रहे हैं, 'फिर नेपोटिज्म को बढ़ावा देंगे?' वहीं, एक यूजर ने लिखा, 'हम शाहरुख खान और काजोल के साथ फिल्म का इंतजार कर रहे हैं'। एक यूजर ने लिखा, 'यह फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी, लेकिन शाहरुख खान और काजोल के साथ बनाओ तब'।
Citadel Honey Bunny Review: हनी के किरदार में सामंथा को मिलीं सबसे ज्यादा तालियां, काशवी मजूमदार दूसरे नंबर पर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें