vijay shankar
- फोटो : social media
वर्ल्ड कप टीम में जगह पाना किसी भी क्रिकेटर के लिए सपना होता है। विजय शंकर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। उनकी कड़ी मेहनत तो इसके पीछे है, साथ ही फिल्ममेकर करण जौहर का भी इसमें बड़ा हाथ है। आपको याद होगा कि 6 जनवरी को प्रसारित हुए कॉफी विद करण के एक एपिसोड ने काफी जोर पकड़ा था। उस एपिसोड में करण जौहर ने क्रिकेटर केएल राहुल और हार्दिक पांड्या को आमंत्रित किया था जो कि लगातार टीम इंडिया के साथ खेल रहे थे। हालात तब बदल गए जब शो में पहुंचकर दोनों ने महिलाओं को लेकर कई आपत्तिजनक टिप्पणी की।