फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या सच में सैफ के बेटे तैमूर पर बन रही है फिल्म? डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने बताई पूरी सच्चाई

Thu, 18 Apr 2019 11:05 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तैमूर अली खान - फोटो : social media
तैमूर अली खान सोशल मीडिया का सबसे चर्चित नाम बन चुके हैं। करीना कपूर और सैफ अली खान के इस क्यूट बेटे की चर्चा हमेशा होती है। तैमूर जब भी अपने घर से बाहर निकलते हैं, उन्हें देखने के लिए भीड़ लग जाती है। उनकी हर हरकत को लोग बहुत पसंद करते हैं। तैमूर की पॉपुलैरिट किसी बड़े फिल्म स्टार से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर उनके नाम से सैकड़ों फैन पेज बने हुए हैं। हाल में खबर आई थी तैमूर पर एक फिल्म बनने जा रही है।
विज्ञापन

2 of 5
madhur bhandarkar
नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्म मेकर मधुर भंडारकर ने सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर पर फिल्म बनाने की खबर को नकार दिया है। उन्होंने साफ किया कि वो तैमूर पर कोई फिल्म बनाने नहीं जा रहे हैं। उन्होंने इस तरह की रिपोर्ट्स को सिरे से नकार दिया।
विज्ञापन

3 of 5
taimur
बीते दिनों इस बात खबर थी निर्देशक मधुर भंडारकर ने तैमूर नाम से टाइटल रजिस्टर्ड कराया है और वे तैमूर पर फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में मधुर भंडारकर एक बुक लॉन्च के इवेंट पर शरीक हुए थे।

4 of 5
मधुर भंडारकर
इवेंट में जब मधुर भंडारकर से इस फिल्म को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- ऐसा कुछ नहीं है। मेरे प्रोडक्शन हाउस के अंडर में कई टाइटल रजिस्टर्ड हो रहे हैं। इसमें अवॉर्ड्स और बॉलीवुड वाइव्स जैसे नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
taimur
बता दें कि बीते दिनों ऐसी भी खबर सामने आई थी कि तैमूर अपनी मां, करीना कपूर खान के साथ "गुड न्यूज" में काम करते नजर आएंगे। एक मीडिया रिपोर्ट में तो दो सीन शूट हो जाने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें