अक्षय कुमार की इस साल की चौथी फिल्म 'गुड न्यूज' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 3 मिनट 22 सेकेंड के ट्रेलर में अक्षय के अलावा करीना कपूर, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ मुख्य किरदार में हैं। धर्मा प्रोडक्शन और गुड फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का ट्रेलर 18 नवंबर को मुंबई में एक समारोह में रिलीज किया गया। इस मौके पर फिल्म के मुख्य कलाकारों संग निर्माता करण जौहर, शशांक खेतान और निर्देशक राज मेहता भी नजर आए। इस फिल्म के जरिए राज निर्देशक के तौर पर डेब्यू कर रहे हैं।