फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान के साथ तस्वीर को रिशेयर कर बोले शेरा-मालिक..ये साथ मेरे मरने तक रहेगा

Mon, 18 Nov 2019 02:18 PM IST
Avinash Pal एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Salman With Shera - फोटो : Instagram
अभिनेता सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड शेरा के रिश्ते को 25 साल पूरे हो चुके हैं। अपने और शेरा के साथ को 25 साल होने पर सलमान ने सोशल मीडिया पर शेरा के साथ फोटो शेयर करते हुए 25 साल के साथ के बारे में बताया था। सलमान ने फोटो शेयर करते हुए लिखा था- '25 साल और अभी भी मजबूत है।' अब शेरा ने भी इस तस्वीर को रि शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसे यूजर्स बहुत पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
salman khan with shera - फोटो : social media
शेरा ने इस तस्वीर को रीशेयर कर लिखा कि , 'मालिक सलमान खान... यह रिश्ता मेरे मरने तक ऐसे ही मजबूत रहेगा।' गौरतलब है कि शेरा पिछले 25 साल से सलमान को प्रोटेक्ट कर रहे हैं। शेरा सलमान को 'भाई' कहकर ही बुलाते हैं। इतना ही नहीं, शेरा उन्हें 'मालिक' भी कहते हैं। शेरा के मुताबिक, 'मालिक' ही मेरे लिए सब कुछ हैं। मैं उनके लिए अपनी जिंदगी भी दाव पर लगा सकता हूं। वह मेरे भगवान हैं।'
 
विज्ञापन

3 of 5
shera - फोटो : social media
शेरा आगे बताते हैं कि 'मैं सलमान भाई की फैमिली का हिस्सा हूं, मैं उनको बहुत प्यार करता हूं। मैं पिछले 25 साल से भाई के साथ हूं वह बहुत बड़े इंसान हैं। एक बार में ही सामने वाले को पहचान जाते हैं।' सलमान को जहां पहुंचना होता है, शेरा उस जगह का एक दिन पहले ही जायजा ले लेते हैं। महाराष्ट्र चुनाव से पहले शेरा ने मातोश्री निवास पर उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे की मौजूदगी में शिवसेना ज्वाइन की थी।

4 of 5
shera - फोटो : social media
बता दें कि शेरा का असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिक्योरिटी देने के बदले शेरा साल के करीब 2 करोड़ लेते हैं यानी बतौर फीस उन्हें करीब 16 लाख रुपये महीने के मिलते हैं। सिख परिवार से ताल्लुक रखने वाले शेरा को बचपन से बॉडी बिल्डिंग का शौक रहा। यही कारण है कि वह 1987 में जूनियर मिस्टर मुंबई और इसके अगले उसी साल जूनियर वर्ग में मिस्टर महाराष्ट्र चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shera with his mother - फोटो : social media
शेरा के पिता मुंबई में गाड़ियां रिपेयर करने का वर्कशॉप चलाते थे। उनके पिता उन्हें प्यार से शेरा बुलाते थे। शुरुआत में शेरा कुछ एक्टर्स के साथ हॉलीवुड फिल्मों की भारत में शूटिंग के दौरान उनके बॉडीगार्ड बने।  1995 में सोहेल खान ने सलमान के विदेशी दौरे के लिए शेरा की कंपनी की सर्विस मांगी। बाद में सोहेल ने शेरा से पूछा- 'भाई के साथ हमेशा रहोगे?' जिसके बाद शेरा ने सलमान को हां कह दिया।  इसके बाद से वह खान परिवार के सदस्य जैसे ही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें