फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो हो सकती है करण जौहर को 5 साल की जेल, दिल्ली सरकार ने थमाया नोटिस

Sun, 28 Jan 2018 07:43 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
karan johar
कुछ दिनों पहले कंगना से विवाद को लेकर चर्चा में रहे करण जौहर एक बार फिर खबरों में हैं। करण जौहर इन दिनों स्टार प्लस पर आने वाले शो इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार में बतौर जज आ रहे हैं। दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने उन्हें जो नोटिस थमाया है निश्चित रूप से उनकी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।
विज्ञापन

2 of 4
karan and Rohit
दरअसल, इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार शो में एक पान मसाला बनाने वाली कंपनी का एड दिखाया जाता है। इसके चलते दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने ने सिगरेट एंड अदर टोबैको प्रोडक्ट्स एक्ट के तहत शो को यह नोटिस भेजा है। शो के साथ ही चैनल मालिकों, धर्मा प्रोडक्शन, एंडमोल प्रोडक्शन कंपनी, पान मसाला कंपनी, करण जौहर और रोहित शेट्टी को भी नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन

3 of 4
karan johar
करण जौहर को 10 दिन में इसका जवाब देना है। अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उन्हें 5 साल की जेल और 2 हजार का जुर्माना भरना पड़ सकता है। करण जौहर को इस एक्ट का उल्लंघन करने के लिए उन्हें दूसरी बार नोटिस भेजा गया है। 
विज्ञापन

4 of 4
karan and Rohit
करण जौहर को फिल्म 'इत्तेफाक' के पोस्टर के लिए भी नोटिस भेजा गया था जिसमें एक्टर अक्षय खन्ना सिगरेट पी रहे थे। इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार में नए टैलेंट को रोहित और करण आगे बढ़ने का मौका देते हैं और कई सेलेब्रिटीज इसमें गेस्ट बनकर आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें