फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, कभी अलविदा ना कहना और माई नेम इज खान जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके करण जौहर ने अपने जिंदगी में बहुत सी सफलताओं को देखा। अब वो दो प्यारे बच्चों के पिता भी हैं लेकिन उन्होंने शादी नहीं की। इसके पीछे की वजह बताई जाती हैं अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना।