फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Johar Birthday: करण जौहर ने ट्विंकल से किया था प्यार का इजहार, कहा था- 'तुम्हारी मूंछ पसंद हैं'

Mon, 25 May 2020 03:27 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करण जौहर बर्थडे: करण जौहर और ट्विंकल खन्ना - फोटो : Social Media
फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, कभी अलविदा ना कहना और माई नेम इज खान जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके करण जौहर ने अपने जिंदगी में बहुत सी सफलताओं को देखा। अब वो दो प्यारे बच्चों के पिता भी हैं लेकिन उन्होंने शादी नहीं की। इसके पीछे की वजह बताई जाती हैं अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना।
विज्ञापन

2 of 5
करण जौहर और ट्विंकल खन्ना - फोटो : Social Media
ट्विंकल खन्ना की किताब 'मिसेज फनी बोन्स' के लॉन्च के दौरान करण जौहर ने बताया था कि उन्हें सिर्फ आज तक किसी लड़की से प्यार हुआ है, तो वो ट्विंकल खन्ना हैं। यह बात उस वक्त की है जब करण और ट्विंकल साथ में बोर्डिंग स्कूल में पढ़ते थे।
विज्ञापन

3 of 5
करण जौहर और ट्विंकल खन्ना - फोटो : Social Media
करण की बात पर ट्विंकल खन्ना ने कहा था, 'करण ने मुझसे प्यार का इजहार किया था। उस वक्त मेरी हल्की मूंछें थीं। करण इनको देखकर बोलते थे कि मुझे तुम्हारी मूंछें बहुत पसंद हैं।' इवेंट में मौजूद करण शरमा गए थे और उन्होंने मजाक में बोला था कि वह ट्विंकल को थप्पड़ मारेंगे। 

4 of 5
करण जौहर और ट्विंकल खन्ना - फोटो : Social Media
करण ने अपनी फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में ट्विंकल खन्ना को रोल ऑफर किया था लेकिन उन्होंने इसे करने से इनकार कर दिया था। करण उनसे रानी मुखर्जी वाला रोल करवाना चाहते थे। कहा तो ये भी जाता है कि रानी मुखर्जी के किरदार का नाम टीना करण ने ट्विंकल के नाम पर रखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करण जौहर और ट्विंकल खन्ना - फोटो : Social Media
बता दें कि करण जौहर और ट्विंकल खन्ना बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनों की पढ़ाई एक ही स्कूल से हुई है। करण ने जहां अपना करियर फिल्म मेकिंग में बनाया, वहीं ट्विंकल खन्ना एक्टिंग की दुनिया में चली गईं। 

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के जन्मदिन पर कमल हासन और मोहनलाल ने दी बधाई, याद दिलाया खून से सनी शर्ट का किस्सा

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें