फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण जौहर के बर्थडे से शाहरुख के पीएम मोदी को बधाई देने समेत मनोरंजन की 5 बड़ी खबरें

Sat, 25 May 2019 06:18 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक, निर्माता, स्क्रीनराइटर, कॉस्ट्यूम डिजाइनर, अभिनेता और टेलीविजन पर्सनैलिटी करण जौहर आज अपना 47वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 25 मई 1972 को बॉम्बे (मुंबई) में हुआ था। उन्होंने फिल्म कुछ-कुछ होता है (1998) से अपने निर्देशन की शुरुआत की थी। उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसके बाद फिल्म कभी खुशी कभी गम (2001) ने बॉलीवुड में करण की जगह पक्की करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। करण ने फिल्म इंडस्ट्री में कई लव स्टोरीज फिल्मों पर काम किया लेकिन उनकी असल लवस्टोरी हमेशा के लिए अधूरी रह गई। 
 
विज्ञापन

2 of 5
sanjay dutt and sunil dutt
पाकिस्तान में जन्मे अभिनेता सुनील दत्त की गिनती उन सितारों में होती है जिन्होंने सबसे पहले सरहद पर डटे फौजियों के लिए काम करना शुरू किया। इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राजनीति में आए सुनील दत्त को पूरे देश में प्यार मिला। सुनील दत्त की 14वीं पुण्यतिथि पर उनकी यादों के कुछ किस्से। सुनील का निधन 25 मई 2005 को मुंबई के बांद्रा में हुआ था।  सुनील जब पांच साल के थे तभी उनके पिता की मृत्यु हो गई। खुर्द झेलम में जन्मे सुनील दत्त 18 साल की उम्र में भारत-पाकिस्तान में छिड़े दंगों का भी शिकार हुए। उस वक्त सुनील दत्त को उनके दोस्त याकूब ने परिवार समेत अपने घर में पनाह देकर बचाया। वहां से सुनील दत्त का परिवार पंजाब के मंडोली गांव में आकर बसा। लखनऊ आकर उन्होंने अपने कॉलेज की पढ़ाई की शुरूआत की। फिर मुंबई जाकर सुनील दत्त ने जय हिन्द कॉलेज में दाखिला लिया और बतौर क्लर्क मुंबई की बिजली और परिवहन कंपनी बेस्ट में काम करने लगे। सुनील दत्त का असली नाम बलराज दत्त था। जब वह फिल्मों में आए तो उस वक्त बलराज साहनी मशहूर सितारे थे, इसी के चलते उन्होंने अपना नाम बदलकर सुनील दत्त कर लिया।
 
विज्ञापन

3 of 5
Dimple Kapadia, Vinod Khanna - फोटो : social media
मशहूर फिल्म अभिनेत्री और अभिनय के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डिंपल कपाड़िया ने 61 साल की उम्र में ऑडीशन देकर एक बड़ी हॉलीवुड फिल्म में एंट्री पाई है। अपनी पहली ही फिल्म बॉबी से स्टारडम में शामिल रहीं डिंपल ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि किसी फिल्म के लिए उनसे ऑडीशन देने के लिए भी कहा जाएगा, लेकिन हॉलीवुड में उनके लिए काम करने वाली मैनेजर ने उन्हें वहां के सिनेमा में कलाकारों के चयन की प्रक्रिया समझाईं और डिंपल मान गईं। डिंपल की यह फिल्म मशहूर फिल्म निर्देशक क्रिस्टोफर नोलान निर्देशित करने वाले हैं।

4 of 5
John Abraham - फोटो : amar ujala
अभिनेता जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पागलपंती को लेकर चर्चा में हैं। वह इसकी शूटिंग में बिजी ही थे कि इसे रोकना पड़ा। गौरतलब है कि एक एक्शन सीन करने के दौरान जॉन घायल हो गये हैं। इस हादसे में उनके हाथों में चोट आई है। डॉक्टरों ने अभिनेता को कम से कम 20 दिन के लिए आराम करने की सलाह दी है। जॉन एक्शन फिल्मों के दमदार अभिनेताओं में से एक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया
लोकसभा चुनाव 2019 में एक बार फिर भाजपा का वर्चस्व कायम हुआ। पूर्ण बहुमत से हुई जीत पर सत्तापक्ष गदगद हो गया है। पूरे देश में बीजेपी के जीतने का जश्न मनाया जा रहा है। इधर, सोशल मीडिया पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाईयों का तांता लगा हुआ है। मनोरंजन जगत की कई हस्तियों ने भी पीएम मोदी को उनकी इस ऐतिहासिक जीत पर ढेरों बधाई दी। किंग खान ने अपने ट्विटर अकाउंट के हवाले से पीएम मोदी को दोबारा सत्ता में आने पर बधाई दी है।  शाहरुख खान ने अपने ट्वीट में लिखा, 'हमने गर्वित भारतीयों के रूप में बड़ी स्पष्टता के साथ एक महान शख्शियत को चुना है और अब हमें इनके साथ खड़े होकर काम करने की जरूरत है, ताकि हमारी आशाएं और सपने पूरे हों, यह एक चुनावी जनादेश और लोकतंत्र की जीत है, पीएम नरेंद्र मोदी जी और उनके तमाम राजनेताओं को ढेरों शुभकामनाएं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें