sunil dutt
मशहूर फिल्में
सुनील दत्त की प्रमुख फिल्मों में साधना (1958), सुजाता (1959), मुझे जीने दो (1963), गुमराह (1963),वक़्त (1965), खानदान (1965), पड़ोसन (1967) और हमराज़ (1967) उल्लेखनीय हैं। भारत सरकार ने1968 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया। सुनील दत्त की आखिरी फिल्म रही मुन्नाभाई एमबीबीएस। फिल्म यादें (1964) के लिए सुनील दत्त को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। इस पूरी फिल्म में सिर्फ सुनील दत्त ही हैं। नरगिस की एक झलक फिल्म के आखिरी सीन में मिलती है।