फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी में शिरकत करने पहुंचे करण जौहर, अतरंगी लुक में आए नजर

Sun, 24 Jan 2021 03:26 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कार से निकल रहे फिल्म निर्माता करण जौहर - फोटो : वीरल भयानी
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और नताशा दलाल आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे। कुछ घंटों बाद दोनों सात फेरे लेंगे, जिसके बाद दोनों एक-दूसरे के हो जाएंगे। शादी समारोह में कई बॉलीवुड हस्तियों ने शिरकत की है। इस बीच फिल्म निर्माता करण जौहर को कार से बाहर निकलते हुए देखा गया। इस दौरान वे काफी अतरंगी अंदाज में दिखाई दिए। वरुण और नताशा की शादी अलीबाग में हो रही है।
विज्ञापन

2 of 4
अतरंगी लुक में नजर आए करण जौहर - फोटो : वीरल भयानी
वहीं दूसरी तरफ वरुण धवन की करीबी दोस्त फिल्म निर्माता करीम मोरानी की बेटी जोया मोरानी भी शादी समारोह में शामिल होने जा रही हैं। उन्हें मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर एक नौका पर सवार होते हुए देखा गया।
विज्ञापन

3 of 4
करण जौहर को गेट वे ऑफ इंडिया पर स्पॉट किया गया - फोटो : वीरल भयानी
वरुण धवन अपने करियर की शुरुआत करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से की थी। करण जौहर अपने स्टूडेंट की शादी में कुछ ही देर में पहुंचने वाले हैं। शादी की वेन्यू से भी कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन

4 of 4
वरुण धवन और नताशा दलाल - फोटो : सोशल मीडिया
वरुण-नताशा की शादी का लोगों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। लेकिन इसी बीच वरुण के फैंस के मन में ये सवाल भी आते हैं कि आखिर नताशा दलाल हैं कौन? दरअसल नताशा दलाल एक स्थापित फैशन डिजाइनर हैं। नताशा का खुद का ब्रांड लेबल है। उन्होंने अपनी पढ़ाई न्यूयॉर्क से की है। न्यूयॉर्क से पढ़ाई पूरी करने के बाद नताशा साल 2013 में भारत लौटी थीं। वरुण और नताशा बचपन से दोस्त रहे हैं। इन दोनों को कई पार्टीज और बॉलीवुड की गैदरिंग्स में साथ देखा जाता रहा है। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें