जेनेलिया और रितेश देशमुख
- फोटो : सोशल मीडिया
रितेश और जेनेलिया ने लगभग एक दूसरे को 10 सालों तक डेट किया था और फिर साल 2012 में दोनों ने शादी रचा ली थी। अब जेनेलिया और रितेश दो बच्चों के माता पिता भी बन चुके हैं। हालांकि आज भी दोनों को देखकर किसी टीनएज कपल की ही याद आ जाती है। वर्क फ्रंट की बात करें तो जेनेलिया फिल्मों से काफी समय से दूर हैं, लेकिन रितेश पिछली कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उनकी पिछली फिल्म 'बागी 3' को पर्दे पर दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। रितेश को उनकी कॉमिक टाइमिंग के लिए पसंद किया जाता है ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि रितेश जल्द ही पर्दे पर कोई बड़ा धमाल करेंगे।