वैसे तो बॉलीवुड फ़िल्में भाई भाई को लेकर कई तरह की फिल्में बन चुकी है। जिनमें से कुछ फिल्में सुपरहिट रही तो कुछ फिल्में बुरी तरह से फ्लॉप रही थी। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे बॉलीवुड फिल्मों की भाइयों की जोड़ी के बारे में। जो फिल्मों में सबसे ज्यादा सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म कभी खुशी कभी गम ने बॉक्स ऑफिस में कई रिकॉर्ड बनाए थे। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन और करीना कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में शाहरुख खान और ऋतिक रोशन ने भाई का किरदार निभाया था। दोनों की ये साथ पहली और आखिरी फिल्म थी। आपको बता दें यह फिल्म साल 2001 में रिलीज होने वाली सुपरहिट फिल्मों में से एक है। करण जौहर बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं। करण हमेशा से ही रोमांटिक फिल्में बड़े पर्दे पर परोसते आए हैं और अपने काम को पूरी लगन से करने के ले जाने जाते हैं। उनके निर्देशन में बनी फिल्म कभी खुशी कभी गम को बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्मों में से एक माना जाता है।