फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Kapil Sharma Show: शो के नए सीजन के लिए गिन्नी ने बदला कपिल शर्मा का लुक, फैंस बोले- कौन है ये बंदा

Mon, 22 Aug 2022 08:55 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
'द कपिल शर्मा शो' छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहा है। जी हां, लगभग दो महीने के अंतराल के बाद कपिल एक बार फिर अपनी पूरी टीम के साथ सबको हंसाने के लिए तैयार हैं। फैंस का उत्साह बढ़ाने के लिए कपिल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर अपने न्यू लुक की तस्वीर पोस्ट की है। बता दें कि इस फोटो में कपिल का रूप पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। फैंस भी कॉमेडियन के इस नए अवतार को देखकर कर पहले से कहीं ज्यादा उत्साहित हो गए हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
कब आ रहा है नया सीजन?
कपिल शर्मा अपने नए लुक में काफी हैंडसम लग रहे हैं। बता दें कि 'द कपिल शर्मा शो' के नए सीजन के लिए कॉमेडियन को उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने स्टाइल किया है। शूट की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कपिल लिखते हैं, "नया सीजन, नया लुक #tkss #comingsoon (sic)।" हालांकि उन्होंने शो की रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया।
विज्ञापन

3 of 4
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
यूजर्स बोले- कौन है ये?
कपिल के इस नए लुक पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'अनिल कपूर वाला च्यवनप्राश आपको मिल गया है। अन्य ने लिखा, "कौन है ये बंदा"। एक ने कमेंट किया, "कपिल भाई आप तो 10 साल जवान हो गए हो"। वहीं एक फैन ने लिखा, "अभिषेक बच्चन 'द कपिल शर्मा शो' की कमान क्यों संभाल रहे हैं?" 

विज्ञापन

4 of 4
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
आखिरी एपिसोड में क्या हुआ था?
द कपिल शर्मा शो ने 5 जून को अपना आखिरी शूट समाप्त किया था। अपने आखिरी एपिसोड में, शो ने सेट पर जुगजुग जियो की टीम - नीतू कपूर, अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी का स्वागत किया था। शो खत्म करने के बाद टीकेएसएस की टीम एक शो के लिए वैंकूवर के लिए रवाना हुई। कपिल के साथ सुमोना चक्रवर्ती, चंदन प्रभाकर, कृष्णा अभिषेक, राजीव ठाकुर और कीकू शारदा भी थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें