फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्रेशन से जूझ रही मां को हंसी दिलाने के लिए कपिल शर्मा को फैन ने किया धन्यवाद, कॉमेडियन के लिए कही ये बात

Wed, 15 Jul 2020 08:21 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता कपिल शर्मा का 'द कपिल शर्मा शो' छोटे पर्दे के चर्चित कॉमेडी शोज में से एक हैं। बच्चे हो या फिर बुजुर्ग, करीब हर उम्र के दर्शक कपिल शर्मा के इस शो को पसंद करते हैं। यही वजह है जो उनका यह शो कई बार टीआरपी के रिकॉर्ड भी बनाता रहता है। इस बीच कपिल शर्मा की एक फैन ने उन्हें उनके शो के लिए विशेष रूप से शुक्रिया अदा किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
कपिल शर्मा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह इसके जरिए फैंस से रूबरू भी होते रहते हैं। कपिल शर्मा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपनी एक फैन के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी है। Ishika नाम की कपिल शर्मा की इस फैन ने उनका ट्विटर पर इसलिए शुक्रिया अदा किया है कि क्योंकि द कपिल शर्मा शो उनकी मां को काफी पसंद है। 
विज्ञापन

3 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
Ishika ने अपने ट्वीट में लिखा, 'कपिल शर्मा सर, मेरी मां गंभीर डिप्रेशन और चिंता से पीड़ित हैं। वह अचानक से रोने लगती हैं और किसी से जल्दी बात करना पसंद नहीं करती हैं। जब मैंने उनसे पूछा कि मैं आपकी किस तरह से मदद सकती हूं, तो उन्होंने बस इतना कहा कि कपिल शर्मा शो चला दे। उनको हंसी दिलाने के आपका शुक्रिया, भले ही वह कुछ समय के लिए ही क्यों न हो।'

4 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
कपिल शर्मा ने इस फैन के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से रीट्वीट करते हुए कॉमेडियन ने लिखा, 'भगवान का आशीर्वाद उन पर बना रहे। वह जल्द ठीक हो जाएंगी। उन्हें मेरी तरफ से प्यार और आभार व्यक्त करना और ज्यादा से ज्यादा समय उनके साथ बिताना।' सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा और उनकी फैन का ट्वीट वायरल हो रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
कपिल शर्मा के कई फैंस उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि कपिल शर्मा के शो में फिल्म और खेल के अलावा देश की अन्य हस्तियां भी आती रहती हैं। यहां पहुंचकर सितारे कपिल शर्मा और उनकी टीम के साथ मस्ती करने के अलावा अपनी जिंदगी के कई किस्से भी साझा करते हैं। याद दिला दें कि द कपिल शर्मा शो छोटे पर्दे के लोकप्रिय शो में से एक हैं। 

पढ़ें: बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना की बिगड़ी तबीयत, करवाया कोरोना वायरस टेस्ट और फिर किया ये ट्वीट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें