फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल और ‘गुत्थी’ की नई जंग, ‘तांडव’ के ट्रेलर के अगले ही दिन कपिल शर्मा भी उतरे ओटीटी के मैदान में

Tue, 05 Jan 2021 08:00 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कपिल शर्मा - फोटो : instagram/kapilsharma
साल 2021 में ओटीटी पर बड़ा घमासान मचने वाला है। प्राइम वीडियो क्रिकेट का सीधा प्रसारण करेगा। जी5 छोटे छोटे तमाम शोज बनाने की बजाय अब गिनती के लेकिन बड़े बड़े शोज बनाएगा। डिजनी प्लस हॉटस्टार मार्वेल सीरीज की लाइन लगा देगा और नेटफ्लिक्स? नेटफ्लिक्स इस साल भारत में अपनी छवि एक खुशनुमा कंटेंट भी देने वाले ओटीटी की बनाने की कोशिश करेगा। और, इस काम में उन्होंने मदद ली है मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा की।
विज्ञापन

2 of 6
पत्नी के साथ कपिल शर्मा - फोटो : Instagram
भारत में देसी कॉमेडी कंटेंट फिलहाल प्राइम वीडियो पर भर भरके है। जाकिर खान उनके इन हाउस स्टैंड अप कॉमेडियन हैं। अजीम बनातवाला, अनिर्बान दासगुप्ता, कानन गिल, बिसवा कल्याण रथ, अंगद सिंह रन्याल, करुणेश तलवार जैसे दिग्गज स्टैंड अप कॉमेडियन्स का मुकाबला करने के लिए नेटफ्लिक्स के पास अब तक ले देकर कोई देसी कॉमेडियन रहा है तो वो हैं वीर दास। वीर दास इलीट क्लास की कॉमेडी करते हैं और ओटीटी में दौर इन दिनों देसी का है। जैसे जैसे इंटरनेट दूर दराज के इलाकों तक पहुंच रहा है, देश में देसी कंटेंट की मांग बढ़ रही है।
विज्ञापन

3 of 6
द कपिल शर्मा शो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इसी देसी कंटेंट की खुराक पूरी करने के लिए नेटफ्लिक्स ने अब कपिल शर्मा को अपने साथ मिलाया है। कपिल शर्मा ने कॉमेडी सर्कस से अपनी शुरूआत की। वहां नाम कमाने के बाद 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' शुरू किया। फिर चैनल बदलकर वह 'द कपिल शर्मा शो' लेकर आए। यहां तक सब बहुत बढ़िया चलता रहा और फिर एक दिन पूरी मंडली ऑस्ट्रेलिया टूर पर निकल गई। वहां से लौटते समय मंडली में मारा मारी हुई और फिर दोस्त तो दोस्त ना ही रहा और जो दुश्मन बना उसने भी कभी खुलकर अदावत की नहीं।

4 of 6
कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर
यहां दिलचस्प मसला है सुनील ग्रोवर की कपिल शर्मा से दोस्ती टूटने के बाद हुई तरक्की की। वह सिनेमा में नाम कमा रहे हैं। वेब सीरीज में तो वह सैफ अली खान के बाद अली अब्बास जफर की आने वाली सीरीज ‘तांडव’ में सेकंड लीड हीरो हैं। उधर, 'द कपिल शर्मा शो' को कभी अपने निर्माता सलमान खान के चलते सोशल मीडिया पर मुसीबतें झेलनी पड़ीं तो कभी ड्रग्स मामले में पकड़ी गई भारती सिंह की वजह से। शो की टीआरपी भी इस बार डांवाडोल ही रही।
विज्ञापन

5 of 6
सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा
सोमवार को सुनील ग्रोवर के धमाकेदार रोल वाला वेब सीरीज ‘तांडव’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है। कपिल शर्मा को इसके जवाब में कुछ तो करना ही था और शायद इसकी तैयारी भी वह पहले से करके बैठे थे। तो उन्होंने मंगलवार को एक वीडियो जारी किया। वीडियो में वही सब कुछ है जो कपिल अब तक करते रहे हैं। साथी कलाकारों की हंसी उड़ाना। अंग्रेजीदां लोगों का मजाक बनाना और फिर ये भी दिखाना कि अंग्रेजी उनकी भी बहुत बढ़िया है, ये सब नौटंकी तो वह कॉमेडी के लिए करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कपिल शर्मा - फोटो : instagram/kapilsharma
ओटीटी का नया सोशल मीडिया एप फ्लिक्स लाने वाले शशांक सिंह कहते हैं, ‘डिजिटल पर सारा खेल शुरू के 90 सेकंड का ही होता है, अगर इतनी देर में आप ऑडियंस को बांध नहीं पाए तो मामला हिलने लगता है।’ कपिल शर्मा टीवी से चले और फिर टीवी पर ही लौट आए हैं। कोशिश उन्होंने बड़े परदे का सितारा बनने की भी की थी लेकिन पहले 'किस किसको प्यार करूं' और फिर 'फिरंगी' दोनों में मामला जम नहीं पाया। अब बारी ओटीटी की है।

पढ़ें: Banita Sandhu: कोरोना की चपेट में आईं अभिनेत्री बनिता संधू, वरुण धवन के साथ शेयर कर चुकी हैं स्क्रीन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें