badhai ho
- फोटो : Instagram
'बधाई हो' को दिल्ली सरकार का नोटिस
18 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म बधाई हो ने जहां एक ओर बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखी है, वहीं फिल्म की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले फिल्म पर स्क्रिप्ट चुराने का आरोप लगा। वहीं अब दिल्ली सरकार ने फिल्म के निर्माता और कलाकारों को कानूनी नोटिस भेजा है। एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि धूम्रपान के दृश्यों के साथ-साथ तंबाकू का प्रचार भी रोकने के लिए कहा गया है। फिल्म में ऐसे कई दृश्य ऐसे हैं, जहां कलाकारों को धूम्रपान करते देखा जा रहा है। यही नहीं तंबाकू के ब्रॉन्ड का प्रचार भी किया गया है।