फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की 5 सीक्रेट्स शादियां, किसी ने किया धर्म परिवर्तन तो किसी के परिवार को भी नहीं लगी खबर

Sun, 28 Oct 2018 06:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
bollywood celebs - फोटो : SOCIAL MEDIA
फिल्मी सितारों की शादी में हो-हल्ला तो आपने खूब देखा होगा। लेकिन कई सितारे ऐसे हैं, जिनकी शादी की किसी को कानों-कान खबर नहीं हुई। अब चाहे अनुष्का शर्मा- विराट कोहली हो या फिर नेहा धूपिया- अंगद बेदी...जब फैंस को इनकी शादी का पता चला तो विश्वाश नहीं हुआ। कई बड़े सितारों की शादी छुप-छुपा के हुई है। आइए बात करते हैं उन्हीं में से कुछ सेलिब्रिटीज की।
विज्ञापन

2 of 6
john abraham
जॉन अब्राहम के बिपाशा के साथ रिश्तों को लेकर खूब चर्चा बटोरी। लेकिन उनके शादी करने की बात का किसी को पता तक नहीं चला। प्रिया रुचाल से उनकी शादी का पता काफी बाद में चला। प्रिया को वो आज भी मीडिया से बहुत बचा के रखते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Hema and Dharmdender
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी एक-दूसरे के प्यार में गिरफ्तार थे। लेकिन धर्मेंद्र पहले से दो बच्चों के पिता थे। ऐसे में दोनों ने एक रास्ता निकाला, इस्लाम धर्म अपनाकर दोनों ने बिना किसी को बताए शादी कर ली।

4 of 6
vinod mehra and rekha - फोटो : social media
विनोद मेहरा और रेखा ने शादी की थी, लेकिन उनके परिवार तक के लोगों को इसका पता नहीं था। हालांकि विनोद मेहरा ने पहले शादी की बात की बाद में इससे इंकार भी किया।
विज्ञापन

5 of 6
juhi and jay
जूही चावला लंबे समय तक जय मेहता को अपना अच्छा दोस्त बताती रहीं। काफी समय बाद ये भेद खुला कि दोनों मियां-बीवी हैं। यानि दोनों गुपचुप शादी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sajid, divya bharti
वक्त से पहले दुनिया को छोड़ गईं दिव्या भारती ने प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला से शादी की थी। लेकिन ये शादी बेहद गुपचुप तरीके से हुई। इसकी जानकारी सिर्फ उनके कुछ ही दोस्तों को थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें