फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा की वापसी से लेकर कैलाश खेर तक, मनोरंजन जगत की ये हैं 5 बड़ी खबरें

Mon, 29 Oct 2018 08:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kapil Sharma - फोटो : file photo
कपिल शर्मा जल्द करेंगे वापसी
कॉमेडियन कपिल शर्मा दोबारा वापसी के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। पिछले दिनों खबर आई कि वो अपनी गर्लफ्रेंड से दिसंबर में शादी करने जा रहे हैं। इस बीच कपिल शर्मा के फैंस के लिए एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। सोनी पर कपिल 25 नवंबर से द कपिल शर्मा शो का दूसरा सीजन लेकर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शो में उनके साथ कॉमेडियन भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक नजर आ सकते हैं।

पढ़ें: शादी की खबर के बाद कपिल शर्मा के फैंस के लिए एक और खुशखबरी, शो की आ गई तारीख, इस दिन होगी शुरुआत
 
विज्ञापन

2 of 5
arjun rampal - फोटो : file photo
अर्जुन रामपाल की मां का निधन
अर्जुन रामपाल की मां ग्विन रामपाल का 67 साल की उम्र में रविवार सुबह निधन हो गया। वो लंबे समय से ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही थीं। अर्जुन की मां की अंतिम यात्रा में बॉलीवुड के कई सितारे नजर आए। इस दौरान उनकी गर्लफ्रेंड गैबरीला डेमेट्रिएडस और पूर्व पत्नी मेहर जेसिया भी वहां मौजूद रहीं। 

पढ़ें: अर्जुन रामपाल की मां का निधन, अंतिम संस्कार में साथ दिखीं गर्लफ्रेंड और एक्स वाइफ
विज्ञापन

3 of 5
anup jalota - फोटो : voot
अनूप और सबा हुए घर से बेघर
बिग बॉस सीजन 12 में इस हफ्ते वीकेंड का वार एपिसोड में दो एलिमिनेशन हुए। सबसे पहला एलिमिनेशन अनूप जलोटा का था। पिछले दिनों अनूप जलोटा की एक तस्वीर भी सामने आई थी जिसमें वो एक इवेंट में हिस्सा लेने पहुंचे। उसके बाद से ही साफ हो गया था कि अनूप को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। वहीं दूसरा एलिमिनेशन सबा खान का हुआ। सबा खान अपनी बहन सोमी के साथ जोड़ी में पहुंची थीं। दोनों खान सिस्टर्स के नाम से मशहूर थीं।

पढ़ें: बिग बॉस: जोड़ी टूटते ही बेघर हुए सबा और अनूप, फूट-फूटकर रोया एक-एक कंटेस्टेंट

4 of 5
Kailash Kher - फोटो : file photo
कैलाश खेर को इवेंट से किया बाहर
#Metoo कैंपेन के तहत बॉलीवुड के कई बड़े एक्टर, सिंगर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर का नाम सामने आ चुका है। पिछले दिनों सिंगर कैलाश खेर पर एक महिला पत्रकार और सिंगर सोना महापात्रा ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। अब इसका खामियाजा भी उन्हें भुगतना पड़ रहा है।आरोप लगने के बाद कैलाश खेर को उदयपुर में दिवाली पर होने वाले एक म्यूजिक इवेंट से हटा दिया गया है।

पढ़ें: यौन शोषण के आरोप के बाद दिवाली इवेंट से बाहर हुए कैलाश खेर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
badhai ho - फोटो : Instagram
'बधाई हो' को दिल्ली सरकार का नोटिस
18 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म बधाई हो ने जहां एक ओर बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखी है, वहीं फिल्म की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले फिल्म पर स्क्रिप्ट चुराने का आरोप लगा। वहीं अब दिल्ली सरकार ने फिल्म के निर्माता और कलाकारों को कानूनी नोटिस भेजा है। एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि धूम्रपान के दृश्यों के साथ-साथ तंबाकू का प्रचार भी रोकने के लिए कहा गया है। फिल्म में ऐसे कई दृश्य ऐसे हैं, जहां कलाकारों को धूम्रपान करते देखा जा रहा है। यही नहीं तंबाकू के ब्रॉन्ड का प्रचार भी किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें