कपिल शर्मा का पंजाब वाला घर
- फोटो : instagram/kapilsharma
कपिल एक बेहद ही साधारण परिवार से आते हैं, और उन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर आज एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। कभी लोकल ट्रेन में सफर करने वाले कपिल शर्मा आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। कपिल के पास बीएमडब्लू और ऑडी जैसी शानदार कारें हैं, वहीं मुंबई में आलीशान फ्लैट और पंजाब में फॉर्म हाउस भी है। कपिल शर्मा के पास मुंबई में अपना एक ऑफिस स्पेस भी है।