राज कुंद्रा शिल्पा शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की प्रेम कहानी परफ्यूम की एक डील से शुरू हुई थी। ये परफ्यूम शिल्पा के नाम से ही लॉन्च हुआ था और इसका नाम तब रखा गया था एस 2, इसी परफ्यूम की डील के लिए ही पहली बार दोनों मिले। शिल्पा को पहली ही मुलाकात में लगा कि राज से उनका दिल का कोई कनेक्शन है। इसके बाद मुलाकात का सिलसिला बढ़ता रहा और दोनों एक दूसरे के बेहद करीब आ गए।