लंबे समय से खबर आ रही है कि कपिल शर्मा शो में जल्द सुनील ग्रोवर की एंट्री होगी । हालांकि इस बारे में कपिल शर्मा या शो के मेकर्स की ओर से कोई बयान नहीं आया है । हाल ही में कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक पार्टी के दौरान आमने-सामने आ गए। जानिए इसके बाद क्या हुआ ।
विज्ञापन
2 of 7
salman khan
दरअसल, सोहेल खान की पत्नी सीमा खान ने अपने घर पर बर्थडे पार्टी रखी थी । इस पार्टी में सलमान खान, यूलिया वंतूर, सुनील ग्रोवर, सलमान खान, अरबाज खान, जॉर्जिया एंड्रियानी, अमृता अरोड़ा और बॉबी देओल पहुंचे थे ।
विज्ञापन
3 of 7
amrita arora
- फोटो : amar ujala
सीमा खान की बर्थडे पार्टी में ही कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर आमने-सामने आ गए। पार्टी में दोनों की मुलाकात जरूर हुई होगी लेकिन अंदर और क्या हुआ, इस बारे में कोई जानकारी नहीं आई है ।
4 of 7
Kapil Sharma and Ginni Chatrath
- फोटो : amar ujala
बता दें कि कपिल शर्मा ने अपने रिसेप्शन में सुनील ग्रोवर को इनवाइट किया था । लेकिन सुनील वहां नहीं पहुंचे थे । कपिल ये भी कह चुके हैं कि सुनील के साथ अब सब कुछ ठीक हो गया है । कपिल शर्मा सीजन 2 के प्रोड्यूसर सलमान खान हैं ।
विज्ञापन
5 of 7
kapil sharma
- फोटो : instagram
खबरों की मानें तो सलमान खान चाहते हैं कि सुनील फिर से कपिल के शो में वापसी करें । सनील ग्रोवर ने सलमान खान की फिल्म 'भारत' में उनके साथ काम किया है । सुनील ग्रोवर अक्सर सलमान खान की पार्टी में नजर आते रहे हैं ।
विज्ञापन
6 of 7
सुनील ग्रोवर
- फोटो : सोशल मीडिया
सुनील, कटरीना कैफ के भी काफी करीब हैं । अब फैंस को इंतजार है कि कब सलमान खान, सुनील की एंट्री कपिल के शो में करवाते हैं । कपिल शर्मा का दूसरा सीजन भी टीआरपी लिस्ट में टॉप पर है ।
सुनील ग्रोवर ने खुद बताया था कि सलमान ने उन्हें कपिल के शो में वापस आने के लिए अप्रोच किया है । सुनील कहते हैं, 'सलमान सर शो के प्रोड्यूसर हैं । उन्होंने मुझे दोबारा शो ज्वॉयन करने के लिए कहा है । लेकिन मेरी डेट्स कपिल के शो के साथ क्लैश कर रही हैं ।'