कांतारा
- फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी में हुई इतनी कमाई
'कांतारा' को मेकर्स ने सबसे पहले सिर्फ कन्नड़ भाषा में रिलीज किया था, जहां फिल्म को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद ही इसे बाकी भाषाओं में रिलीज किया गया। यह फिल्म हिंदी में भी सिनेमाघरों में आई और यहां भी छा गई। इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 283.78 का कलेक्शन किया है, जिसमें लगभग 50 करोड़ की कमाई हिंदी भाषा में हुई है। 'बाहुबली' सीरीज, 'पुष्पा', 'आरआरआर' और 'केजीएफ' जैसी बिग बजट फिल्मों के बीच 'कांतारा' ने हिंदी क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना ली है।