ऋषभ शेट्टी की पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म 'कांतारा' इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है। शुरुआत में सिर्फ कन्नड़ भाषा में रिलीज हुई इस फिल्म की धमाकेदार कमाई को देखते हुए इसे बाद में कई भाषाओं में डब और रिलीज किया गया था। इसी क्रम में फिल्म का हिंदी संस्करण 14 अक्टूबर, 2022 को बड़े पर्दे पर आया था, जिसके बाद से यह बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस तरह से ऋषभ शेट्टी की यह फिल्म पिछले एक महीने से भी ज्यादा समय से सिनेमाघरों में काबिज है। 'कांतारा' की कमाल की सफलता के बाद इसके निर्देशक, अभिनेता और निर्माता ऋषभ शेट्टी की खुशी का ठिकाना नहीं है। ऐसे में हाल ही में एक इंटरव्यू में ऋषभ ने फिल्म की सफलता से लेकर इसके हिंदी रीमेक तक, कई तरह के सवालों के जवाब दिए। चलिए जानते हैं कि इस सुपर डुपर हिट फिल्म के निर्माता ऋषभ शेट्टी हिंदी रीमेक के बारे में क्या सोचते हैं...