फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikram Vedha Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘विक्रम वेधा’ की हालत खराब, 19वें दिन किया महज इतना कारोबार

Tue, 18 Oct 2022 09:15 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया
पुष्कर और गायत्री के निर्देशन में बनी 'विक्रम वेधा' साउथ की इसी नाम से बनी फिल्म का हिंदी रीमेक है। जहां आर माधवन और विजय सेतुपति स्टारर साउथ की फिल्म को दर्शकों का बढ़िया रिस्पांस मिला था, तो हिंदी रीमेक लोगों का दिल जीतने में असफल साबित हो रही है। शुरुआती दिनों में ठीक ठाक प्रदर्शन करने वाली 'विक्रम वेधा' का कलेक्शन अब दिन-ब-दिन गिरता जा रहा है। वहीं, अब फिल्म की कमाई के 19वें दिन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं।
विज्ञापन

2 of 4
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर 'विक्रम वेधा' की रिलीज से पहले दर्शकों की ओर से अच्छा रिस्पांस मिल रहा था। ऐसे में माना जा रहा था फिल्म अच्छी कमाई कर सकती है। लेकिन फिल्म पहले हफ्ते के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर फेल होती नजर आ रही है। फिल्म की कमाई में भी कोई खास बढ़त नहीं देखने को मिल रही है और आए दिन कलेक्शन कम होता जा रहा है। फिल्म की कमाई को देखकर ऐसा नहीं लग रहा है कि यह अपना बजट निकालने में सफल होगी।

Vivaad Bollywood Ke: जब ईशा देओल के गुस्से की शिकार हुईं अमृता राव, थप्पड़ तक पहुंच गई थी बात
विज्ञापन

3 of 4
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, अब 19वें दिन की कमाई की बात करें तो इसमें भी कमी देखने को मिली है। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से फिल्म ने मंगलवार को सोमवार से भी कम कमाई की है। सोमवार को जहां फिल्म ने 38 लाख रुपये का कलेक्शन था, तो मंगलवार को इसकी कमाई 35 लाख रुपये रही है। ऐसे में अब फिल्म की कुल कमाई 77.32 करोड़ रुपये हो गई है।

Vaishali Takkar: दुनिया को अलविदा कहते हुए किसी की जिंदगी रोशन कर गईं वैशाली, परिवार ने पूरी की अंतिम इच्छा
विज्ञापन

4 of 4
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि पुष्कर और गायत्री द्वारा निर्देशित 'विक्रम वेधा' को 175 करोड़ की लागत से बनाया गया है। अब 19 दिन बाद फिल्म 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा नहीं छू पाई है। वहीं, इस फिल्म में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान के अलावा राधिका आप्टे, रोहित सराफ, योगिता बिहानी नजर आए हैं।

Tanaav: कश्मीर के हालातों को दिखाती ‘तनाव’ का टीजर जारी, जानें कब रिलीज होगा इजराइली सीरीज का हिंदी रीमेक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें