पिछले काफी दिनों से सिनेमाघरों में साउथ की मिनी बजट फिल्म 'कांतारा' का जादू देखने को मिल रहा है। कम बजट में बनी यह धमाकेदार एक्शन फिल्म लोगों के दिलों-दिमाग पर अपना जादू चलाने में कामयाब हो रही है। दक्षिण भारतीय लोगों से लेकर हिंदी पट्टी के दर्शकों तक जो भी 'कांतारा' देख रहा है वह बस इसकी तारीफ ही कर रहा है। इस एक्शन पैक्ड फिल्म का खुमार आम लोगों और बड़ी-बड़ी हस्तियों के साथ-साथ अब महत्वपूर्ण सरकारी अधिकारियों पर भी चढ़ रहा है।