अल्लू अर्जुन
- फोटो : insta
हाल ही में अल्लू अर्जुन ने फिल्म की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। अभिनेता ने ट्वीट कर लिखा, "कांतारा सिनेमाई शानदार अनुभव है, जिसे किसी को मिस नहीं करना चाहिए, मनोरम बैकग्राउंड स्कोर, शानदार छायांकन, ऋषभ शेट्टी द्वारा शानदार ढंग से निर्देशित और बेहतरीन अभिनय। अर्जुन ने आगे बताया कि फिल्म का क्लाइमेक्स देख वह काफी इमोशनल हो गए। उन्होंने लिखा- क्लाइमेक्स देख मेरी आंखें नम हो गईं और मेरे रोंगटे खड़े हो गए। पूरी टीम @hombalefilms को बधाई।'