सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी और कांतारा चैप्टर 1
- फोटो : X
‘कांतारा चैप्टर 1’ और 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी'
साउथ फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ के साथ ही 2 अक्तूबर को बॉलीवुड फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ रिलीज हुई थी। वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म का कलेक्शन ऋषभ शेट्टी की फिल्म से काफी कम है। 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' ने आज 16वें दिन 63 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं वरुण की फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 55.73 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है, जो ऋषभ की फिल्म के कलेक्शन के आधे के बराबर भी नहीं है।
यह भी पढ़ें: एकता कपूर की 'नागिन 7' में बड़ा ट्विस्ट, इस बार होगा नए दुश्मन के साथ कड़ा मुकाबला, जानिए कौन है वो