'थामा' और 'कांतारा चैप्टर 1'
- फोटो : x
क्या 'थामा' और 'एक दीवाने की दीवानियत' का पड़ेगा ऋषभ शेट्टी की फिल्म पर असर
रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना की फिल्म 'थामा' और हर्षवर्धन और सोनम बाजवा की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' 21 अक्तूबर दिवाली के दिन रिलीज हुई है। इन दोनों फिल्मों में से 'थामा' का कलेक्शन ज्यादा है। फिलहाल, इन फिल्मों का असर ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' की कमाई पर पड़ता नजर नहीं आ रहा है।
'थामा' ने पहले दिन 24 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं रश्मिका और आयुष्मान की फिल्म ने दूसरे दिन 22 अक्तूबर को 18 करोड़ रुपये का कारोबार किया। कुल मिलाकर बॉक्स ऑफिस पर 'थामा' ने 42 करोड़ रुपये का केलक्शन कर लिया है। वहीं हर्षवर्धन राणे की फिल्म ने पहले दिन 9 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे दिन आज इस 'एक दीवाने की दीवानियत' ने 4.83 करोड़ रुपये की कमाई की है। कुल मिलाकर अब तक सोनम बाजवा की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 13.83 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
यह भी पढ़ें: 'एक दीवाने की दीवानियत' का कलेक्शन, जानिए कितनी पसंद आई दर्शकों को हर्षवर्धन और सोनम बाजवा की प्रेम कहानी