प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दौरे के वक्त कानपुर जिस तरह सुलगा, उससे हर कोई हैरान है। हर शख्स अब प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहा है कि आखिर पुलिस क्या कर रही थी? क्यों वक्त रहते दंगाइयों को रोका नहीं गया? क्या सिस्टम वाकई नकारा हो गया है? कानपुर में हुई हिंसा पहला ऐसा मामला नहीं है। इससे पहले उत्तर-पूर्व दिल्ली में भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दौरे के वक्त जमकर हिंसा हुई थी, जिसके पीछे सीएए-एनआरसी के विरोध का हवाला दिया गया था। क्या आप जानते हैं कि इस तरह की हिंसक घटनाओं को बॉलीवुड ने काफी बेहतरीन तरीके से बड़े पर्दे पर उतारा है। कई फिल्में तो ऐसी हैं, जो दंगे के दौरान बने हालात से बेहद करीब से रूबरू कराती हैं। वहीं, कुछ फिल्मों की कहानी तो आपकी रूह भी कंपा देगी। कानपुर हिंसा के मद्देनजर हम आपको उन फिल्मों से रूबरू करा रहे हैं, जिन्होंने देश में हुए दंगों को काफी करीब से दिखाया।