इंडियन इंटरनेशनल फिल्म अकादमी पुरस्कार (आईफा) के 22वें संस्करण का आगाज 2 जून से अबू धाबी के यस लैंड में हो चुका है, जिसका समापन 4 जून को होगा। इस दौरान इवेंट में कई सितारों की डांस परफॉरमेंस देखने के मिलने वाली है। करीब ढाई सालों के बाद आईफा को आयोजित किया गया है, इसलिए सेलेब्स से लेकर दर्शक तक इसके लिए उत्साहित हैं। आईफा 2022 में बॉलीवुड सितारों की महफिल सज चुकी है। इस बार आईफा में सबकी निगाहें सलमान खान पर हैं, क्योंकि वह शो को होस्ट कर रहे हैं। आईफा को साल 2000 से आयोजित किया जा रहा है और पहले भी कई सितारें इस शानदार शो को होस्ट कर चुके हैं। तो चलिए जानते हैं पिछले पांच सालों में आईफा अवॉर्ड्स होस्ट करने वाले सितारों के नाम।
विज्ञापन
2 of 6
अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह
आईफा (2015)
अभिनेता अर्जुन कपूर और एनर्जी का डबल डोज कहे जाने वाले रणवीर सिंह ने साल 2015 में आईफा अवॉर्ड्स को होस्ट किया था।
विज्ञापन
3 of 6
निर्देशक करण जौहर, फवाद खान
- फोटो : social media
आईफा (2016)
साल 2016 में आईफा अवॉर्ड को फिल्म मेकर और निर्देशक करण जौहर ने फवाद खान संग मिलकर होस्ट किया था।
4 of 6
वरुण धवन, करण जौहर, सैफ अली खान
आईफा (2017)
बात करें साल 2017 की तो उस साल आईफा को फिल्म निर्माता करण जौहर के साथ अभिनेता सैफ अली खान ने होस्ट किया था।
विज्ञापन
5 of 6
iifa
आईफा (2018)
साल 2018 में आयोजित हुए आईफा में बतौर होस्ट का जिम्मा फिल्म निर्माता करण जौहर के साथ चुलबुले एक्टर रितेश देश मुख ने उठाया था।