सोनू निगम
- फोटो : इंस्टाग्राम @sonunigamofficial
सोनू के बयान पर क्यों हुआ बवाल?
सोनू के इस बयान को कन्नड़ समुदाय ने अपमानजनक माना। उन्होंने एक साधारण कन्नड़ गाने की मांग को पहलगाम में हुई एक आतंकी घटना से जोड़ दिया, जिसे लोगों ने असंवेदनशील और गैर-जरूरी बताया। सोशल मीडिया पर भी इस बयान की तीखी आलोचना हुई। एक यूजर ने लिखा, "कन्नड़ गाने की मांग करने का पहलगाम की घटना से क्या लेना-देना? सोनू निगम दो असंबंधित चीजों को क्यों जोड़ रहे हैं?" एक अन्य यूजर ने ट्वीट किया, "अगर बेंगलुरु के कॉन्सर्ट में कन्नड़ गाने की मांग करना देशद्रोह है तो मुझे देशद्रोही कहलाने में कोई दिक्कत नहीं।" हालांकि, कुछ लोगों ने सोनू का समर्थन भी किया। उनके फैंस का कहना था कि सोनू ने अपने आत्मसम्मान के लिए आवाज उठाई और आक्रामक व्यवहार का जवाब दिया।