वॉर
- फोटो : यूट्यूब
वॉर
दो साल के ब्रेक के बाद वाणी 'वॉर' में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आई थीं। 2019 की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 318 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की और ब्लॉकबस्टर रही। वाणी ने फिल्म में ऋतिक की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने पसंद किया था। हालांकि, फिल्म की सफलता का श्रेय ज्यादातर ऋतिक और टाइगर को गया।