फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से ठीक होने के बाद कनिका कपूर ने शेयर की पहली तस्वीर, माता-पिता भी आए नजर

Mon, 27 Apr 2020 08:53 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कनिका कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर कोरोना से ठीक होने के बाद लखनऊ स्थित अपने घर पर हैं। कनिका पर कोरोना रिपोर्ट छुपाने के भी आरोप लगे लेकिन इन सबसे उबरते हुए उन्होंने कोरोना से जंग जीत ली है। ठीक होने के बाद कनिका ने अपनी पहली तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
विज्ञापन

2 of 5
Kanika Kapoor - फोटो : Social Media
तस्वीर में कनिका अपने माता-पिता के साथ हैं और आराम से बैठकर चाय पी रही हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आपको बस एक प्यारी मुस्कान, एक प्यारा दिल और एक गर्म चाय के कप की जरूरत है।'
विज्ञापन

3 of 5
Kanika Kapoor - फोटो : Social Media
परिवार के साथ क्वीलिटी टाइम स्पेंड करतीं कनिका की इस तस्वीर पर फैंस के भी खूब कमेंट्स आ रहे हैं। यूजर्स उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए कामना कर रहे हैं। वहीं कई यूजर्स ने पूछा है कि 'अब वो कैसा महसूस कर रही हैं?'

4 of 5
Kanika Kapoor - फोटो : Instagram
अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद रविवार को कनिका ने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा। कनिका ने लिखा- 'मुझे पता है कि बाहर मेरे बारे में काफी बयान और कहानियां चल रही हैं। मेरे चुप रहने की वजह से इनको और भी बढ़ावा मिला। मैंने सच को सामने आने का समय दिया। मैं कुछ तथ्य सामने लाना चाहती हूं। अभी मैं लखनऊ में अपने माता-पिता के साथ घर पर रहकर कुछ अच्छा समय बिता रही हूं। लंदन, मुंबई और लखनऊ में जो-जो मेरे संपर्क में आया था, उनमें से किसी में भी संक्रमण के कोई लक्षण नहीं मिले, जांच में भी वे निगेटिव पाए गए' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कनिका कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
10 मार्च को लखनऊ के एक कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी देते हुए गायिका ने आगे लिखा, 'लंदन से वापस आने के बाद मैं 11 मार्च को अपने परिवार से मिलने लखनऊ गई, लेकिन उस समय तक घरेलू उड़ानों में स्क्रीनिंग की कोई सुविधा नहीं थी। 14 और 15 मार्च को मैंने अपने दोस्तों के साथ लंच और डिनर भी किया, लेकिन यह बात गलत है कि मैंने कोई पार्टी होस्ट की थी। इनमें से कोई भी पार्टी मेरी तरफ से नहीं दी गई थी।'  

Throwback: जब शाहरुख खान के बाल बनाती नजर आईं सुहाना खान, वायरल हो रही पुरानी तस्वीर
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें