bhumi pednekar
- फोटो : amar ujala
अपनी इस नई पहल के बारे में बात करते हुए भूमि ने बताया, 'मैंने हमेशा एक संतुलित जीवन शैली पाने की कोशिश की है। मैंने विश्वास किया है कि जो पोषण हम खाते है उसका सीधा प्रभाव हमारे स्वास्थ्य और फिटनेस पर पड़ता है। यह लॉकडाउन हम सभी के लिए काफी चुनौतीपूर्ण है। इस वजह से हमारा जीवन जीने का पूरा तरीका ही अस्त-व्यस्त हो गया है। यह हमारे मानसिक स्थिति पर भी प्रभाव डाल रहा है जो डाइट और पोषण को भी दरकिनार कर रहा है। हम कैसा सोचते हैं उसका हमारे खान-पान से गहरा संबंध है। यह तमाम तरह की दिक्कतें उत्पन्न करता है। मैं कोविड 19 के माध्यम से अपने पोषण से जुड़े अनुभवों को सभी के साथ साझा करना चाहती हूं। मुझे उम्मीद है कि लोगों के लिए यह लाभकारी साबित होगा।'