फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनिका कपूर के कोरोना संक्रमित होने पर बॉलीवुड ने किया ऐसे रिएक्ट, जानें किस सितारे ने क्या कहा?

Sun, 22 Mar 2020 12:00 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Rishi, Kanika and Ashoke Pandit - फोटो : twitter
सिनेमाजगत में कई हिट गाने दे चुकीं गायिका कनिका कपूर (Kanika Kapoor) को इस वक्त लखनऊ के अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है। कनिका लंदन से लखनऊ आई थीं। जिसके बाद उनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। लापरवाही बरतने की वजह से गायिका के खिलाफ यूपी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। अभिनेत्री के इस गैर जिम्मेदाराना रवैया पर आम हो या खास हर कोई प्रतिक्रिया दे रहा है। आगे की स्लाइड में जानिए इस मामले पर बॉलीवुड सितारों ने क्या रिएक्शन दिया।
विज्ञापन

2 of 6
Sona Mohapatra
सोना मोहापात्रा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह सामाजिक और राजनीति मुद्दों पर अक्सर अपनी राय भी रखती रहती हैं। इस बार उन्होंने कोरोना वायरस को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। साथ ही कनिका कपूर की जमकर आलोचना की। मोहापात्रा ने ट्वीट किया- 'कोरोनो वायरस फैलेगा, क्योंकि भारत गैर-जिम्मेदार लोगों से भरा है जो सरकार से सब कुछ मांगते हैं लेकिन बदले में कुछ नहीं करते हैं। इसका स्पष्ट उदाहरण कनिका कपूर हैं, जिन्होंने भारत में लैंड करने के बाद अपनी ट्रैवल हिस्ट्री छिपाई। लखनऊ के आयोजन में शामिल हुईं, मुंबई के फाइव स्टार की पार्टियों में गईं जबकि वह संक्रमित थीं।
 
विज्ञापन

3 of 6
Ashoke Pandit - फोटो : file photo
बॉलीवुड निर्माता अशोक पंडित ने कनिका पर भड़ास निकाली है। अशोक पंडित ने ट्वीट किया, 'लंदन से लौटने के बाद अधिकारियों से अपनी जानकारी छिपाने पर आपको शर्म आनी चाहिए कनिका कपूर। आप 5 स्टार होटल में शामिल हुईं और 100 से ज्यादा लोगों के संपर्क में आईं। अब आप कोरोनावायरस पॉजिटिव हैं। आपने दूसरों की जिंदगी को खतरे में डाला।'
 

4 of 6
Rishi Kapoor - फोटो : socail media
ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने कनिका कपूर को लेकर एक ट्वीट किया जो वायरल हो रहा है। ऋषि कपूर ने ट्वीट किया- 'आजकल कुछ कपूर लोगों पे टाइम भारी है। डरता हूं। हे मालिक रक्षा करना दूसरे कपूर-ऑन की। कोई गलत काम न हो कभी। जय माता दी।'
 
विज्ञापन

5 of 6
Bappi Lahiri - फोटो : file photo
बप्पी लहिरी ने स्पॉट ब्वॉय वेबसाइट से बात करते हुए कहा- 'अगर वो लंदन में थीं तो उन्हें भारत अभी नहीं आना चाहिए था। ये उनकी गलती है और गैर जिम्मेदाराना रवैया है। मैं भगवान गणेश को बहुत मानता हू्ं। प्रार्थना करता हूं कि वो जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कनिका कपूर, तनुज गर्ग - फोटो : इंस्टाग्राम
कनिका के साथ रागिनी एमएमएस 2 में काम कर चुके करीबी दोस्त तनुज गर्ग ने इकोनॉमिक्स टाइम्स से बातचीत में उनकी पैरवी की है। तनुज गर्ग ने कहा- चिंता और भय का स्तर इस समय बहुत ज्यादा है और मैं देख सकता हूं कि कनिका पर गुस्सा क्यों निकाला जा रहा है। मैं इस बात से पूरी तरह सहमत हूं कि उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए थी लेकिन वो उनमें से नहीं है कि ऐसी चीजें जानबूझकर करें। जब उसे फ्लू जैसा फील हुआ तो उसने खुद स्थानीय अस्पताल में चेकअप कराया। ऐसे लोगों पर गुस्सा निकालने से अच्छा है कि हम उनके लिए प्रार्थना करें कि वो और जो भी लखनऊ में उनके संपर्क में आए वो जल्दी से ठीक हो जाएं।

माहिरा शर्मा ने बताया अपनी फिटनेस का राज, बोलीं, 'पतला होना हुआ पुराना, अब फिट लोग ही हैं सेक्सी'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें