फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरे कमरे में धूल और मच्छर हैं', कनिका कपूर ने अस्पताल पर लगाया आरोप, बोलीं- मेरे साथ अपराधियों की तरह व्यवहार हो रहा है

Sat, 21 Mar 2020 11:51 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Kanika Kapoor - फोटो : Social Media
कनिका कपूर भारत की पहली ऐसी सेलिब्रिटी हैं जो कोरोना वायरस से संक्रमित हुई हैं। लंदन से लौटने के बाद कनिका कई पार्टियों में शामिल हुई थीं। ऐसा बताया जा रहा कि उन्होंने 300-400 लोगों से मुलाकात भी की थी। कनिका से मुलाकात करने वाले 45 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई। इनमें राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से लेकर उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तक शामिल हैं। कनिका लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती हैं। एक इंटरव्यू में कनिका ने आरोप लगाया है डॉक्टर्स उनके साथ सही से पेश नहीं आ रहे।
विज्ञापन

2 of 4
Kanika Kapoor - फोटो : Social Media
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में कनिका ने कहा, 'मैं सुबह 11 बजे से यहां हूं और मुझे पानी पीने के लिए एक छोटी बोतल दी गई है। मुझे खाने के लिए केवल दो छोटे केले और एक नारंगी दिया गया है। मुझे बहुत भूख लगी है, मैंने वह दवा भी नहीं ली है जो अब तक लेनी चाहिए थी। मुझे बुखार है, मैंने उन्हें बताया लेकिन कोई नहीं आया। जो खाना मैं अपने साथ लाई थी, उसे ले लिया गया। मैं कुछ भी नहीं खा सकती। मुझे कुछ खाद्य पदार्थों से एलर्जी है। मैं भूखी हूं, प्यासी हूं और यहां बहुत दुखी हूं।'
विज्ञापन

3 of 4
कनिका कपूर और वसुंधरा राजे - फोटो : Amar Ujala
कनिका ने आगे कहा, 'जब मैंने डॉक्टर से कमरा साफ करने के लिए कहा तो वो बोले कि ये तुम्हारा फाइव स्टार होटल नहीं है, जहां इस तरह के उपचार की उम्मीद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जानकारी न देने और बीमारी का खुलासा नहीं करने की वजह से अधिकारी मेरी खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने जा रहे हैं। मुझे इस तरह की धमकियां दी जा रही हैं। मेरे कमरे में धूल और मच्छर हैं। मेरे साथ यहां बुरा व्यवहार किया जा रहा है और ऐसा लगता है कि मैं जेल में हूं। वो ऐसा व्यवहार कर रहे हैं कि मानों मैं बिना किसी दोष के अपराधी हूं।'
विज्ञापन

4 of 4
कनिका कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कनिका पर कोरोना वायरस से संक्रमित होने के दौरान जरूरी सावधानियां ना बरतने और पूरी तरह से लापरवाही दिखाने पर लखनऊ में एफआईआर दर्ज हो गई है। इसके अलावा बिहार की एक अदालत में भी उनपर आपराधिक शिकायत दर्ज की गई है।

पीएम मोदी के जनता कर्फ्यू के लिए रजनीकांत ने फैंस से की खास अपील, कहा- 'देश को संकट में नहीं लाना'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें