फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Diljit: कंगना रणौत की चेतावनी के बाद दिलजीत दोसांझ का पलटवार, कहा- 'पंजाब फलता फूलता रहे'

Thu, 23 Mar 2023 10:01 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत, दिलजीत दोसांझ - फोटो : Twitter
हाल ही में पंजाब पुलिस ने कट्टरपंथी सिख उपदेशक और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह और उनके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। इसी बीच कंगना रणौत ने दिलजीत दोसांझ पर निशाना साधा। पोस्ट करके कंगना ने खालिस्तानियों का समर्थन करने के लिए दिलजीत दोसांझ की गिरफ्तारी की बात लिखी थी। अब इसके जवाब में दिलजीत ने भी एक पोस्ट शेयर किया है।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत की बातों का दिलजीत दोसांझ ने भी करारा जवाब दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया की स्टोरी पर पंजाबी में लिखा, मेरा पंजाब फलता फूलता रहे। सिंगर और एक्टर ने अपनी इस पोस्ट में हाथ जोड़ने वाला एक इमोजी भी साझा किया है। हालांकि दिलजीत ने कंगना की पोस्ट पर सीधे तौर पर कुछ भी नहीं कहा है, लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से अपनी बात रखी है।


इसे भी पढ़ें- Kangana Ranaut: इस तरह ‘तनु वेड्स मनु’ की हीरोइन बनीं कंगना रणौत, निर्माता विनोद बच्चन का दिलचस्प खुलासा
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कल यानि बुधवार को कंगना रणौत ने इंस्टाग्राम पर फूड डिलीवरी एप स्विगी इंडिया का एक पोस्ट साझा किया था। इस पोस्ट में कई तरह की दाल थीं, जिसके कैप्शन में लिखा था- 'पुल्स आ गई पुल्स।' उन्होंने अपने ट्वीट में दिलजीत को टैग करते हुए लिखा 'बस कह रही हूं'। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक खालिस्तान स्टिकर भी एड किया। जिसमें उन्होंने क्रॉस लगाया था। इस पोस्ट में कंगना ने लिखा, 'दिलजीत दोसांझ जी पुल्स आ गई पुल्स'।

4 of 5
कंगना रनौत, दिलजीत दोसांझ - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत ने पंजाब पुलिस की कार्रवाई के बाद एक और इंस्टा स्टोरी में दिलजीत दोसांझ को चेतावनी देते हुए लिखा, 'खालिस्तानियों का समर्थन करने वाले सभी लोगों को अगला नंबर याद है तुम्हारा है, पुल्स आ चुकी है, ये वो वक्त नहीं है जब कोई भी कुछ भी करता था। देश के साथ गद्दारी या टुकड़े करने की कोशिश अब महंगी पड़ेगी पुलिस यहां है'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिलजीत दोसांझ और कंगना रणौत - फोटो : फाइल
इसके बाद कंगना रणौत ने एक और पोस्ट लिखा, 'पहले तो ये दिलजीत दोसांझ बड़ी धमकियां देता था। अब कहां छुप के बैठे हैं सब? किसके दम पर उछल रहे थे और अब कैसे डर से दुबक गए हैं?? प्लीज एक्सप्लेन!!' बता दें कि कंगना और दिलजीत की सोशल मीडिया पर शाहीन बाग प्रदर्शन को लेकर पहले भी बहस हो चुकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें