फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

49 के जवाब में कंगना सहित 62 हस्तियों ने उठाया तीन तलाक का मुद्दा, कहा- इस पर कुछ लोग खामोश हैं

Sat, 27 Jul 2019 02:21 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kangana Ranaut - फोटो : Social Media
भीड़ हिंसा को लेकर 49 हस्तियों के जवाब में 62 हस्तियों के पत्र में तीन तलाक का जिक्र कर मोदी सरकार के कार्यों का भी समर्थन किया गया है। पत्र में लिखा गया, तीन तलाक के मुद्दे पर कोई बात न हीं की जाती, जो महिलाओं के हक का सवाल है। इस मुद्दे पर कुछ लोग खामोश हो जाते हैं। इस सरकार में लोगों को इतनी आजादी मिली हुई है, लोग सरकार की किसी भी हद तक जाकर आलोचना कर सकते हैं। पीएम मोदी ने सबका साथ, सबका विकास का मंत्र दिया है। इसमें सबका विश्वास भी शामिल है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
Prasoon Joshi, Madhur bhandarkar - फोटो : social media
इन हस्तियों ने कहा कि भीड़ हिंसा एक समस्या है और पीएम भी इसको लेकर आलोचना कर चुके हैं। राज्य सरकारें इसको लेकर सख्त कदम उठा रही हैं। हम सभी लोगों से आग्रह करते हैं कि वे चुनिंदा बातों पर आक्रोश जताना छोड़ें और समान रूप से लिंचिंग, घृणा अपराधों और धार्मिक स्थलों को अपवित्र करने की निंदा करें। ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए समाज के सभी लोगों को एक साथ आकर जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

3 of 5
Madhur Bhandarkar - फोटो : file photo
इस मामले पर फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर ने कहा, ‘जय श्री राम बोलने पर जब लोगों को जेल में डाल दिया जाता है, जब दिल्ली के मंदिर को तोड़ दिया जाता है तो ये लोग कुछ नहीं बोलते। दरअसल देश में वैकल्पिक राजनीति चल रही है।’
 

 

4 of 5
prasoon joshi
वहीं गीतकार प्रसून जोशी ने कहा, ‘ये लोग जानबूझकर ऐसा दिखाने की कोशिश करते हैं कि देश में सब गलत हो रहा है। ऐसा करके वे लोग बेईमानी से झूठी कहानी बनाते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shubha mudgal - फोटो : social media
शुक्रवार को पत्र लिखने वाली हस्तियों में अभिनेत्री पल्लवी जोशी, अभिनेता मनोज जोशी, फिल्मकार अशोक पंडित, शांति निकेतन में विश्व भारती के देवाशीष भट्टाचार्य, अवध विश्वविद्यालय के कुलपति मनोज दीक्षित, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन के अनिर्बान गांगुली, सांसद स्वप्न दासगुप्ता और कलाकार बिस्वजीत चटर्जी जैसी तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें