फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मणिकर्णिका' की रिलीज से पहले अपने ही बयान से पलटीं कंगना रनौत, सलमान खान को लेकर कही बड़ी बात

Thu, 17 Jan 2019 05:23 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
KANGANA
कंगना रनौत बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से हैं जो बेबाक बयानबाजी के लिए जानी जाती हैं। करण जौहर से लेकर खान तिकड़ी से भी वो पंगा लेने से कभी डरती नहीं हैं। तभी तो एक टॉक शो में कंगना ने कहा था कि वो खान एक्टर्स के साथ काम नहीं करना चाहतीं क्योंकि वो अपने मनमुताबिक स्क्रिप्ट में फेरबदल करवाते हैं। मणिकर्णिका के प्रमोशन में जुटीं कंगना ने ऐसा कुछ कहा है जो उनके पहले के बयान से बिल्कुल अलग है।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रनौत
दरअसल, मणिकर्णिका का नया गाना 'भारत' लॉन्च कर दिया गया है। वहीं सलमान खान की आने वाली फिल्म का नाम भी भारत है। जब कंगना से सवाल पूछा गया कि क्या वो सलमान खान के साथ काम करना पसंद करेंगी तो उन्होंने कहा कि 'मैंने प्रसून सर के साथ पहली बार काम किया है और आगे भी उनके साथ काम करना चाहूंगी। सलमान दोस्त हैं।उनके साथ काम करना पसंद करूंगी। अगर सलमान मुझे बतौर एक्टर या डायरेक्टर काम करने का मौका दें तो क्यों नहीं।'
विज्ञापन

3 of 5
KANGANA
इससे पहले एक्टर सोनू सूद ने मणिकर्णिका बीच में छोड़ने पर कहा कि 'फिल्म की शूटिंग के दौरान एक समय ऐसा था जब डायरेक्टर और कंगना के बीच में चीजें ठीक नहीं चल रही थीं। वो चाहते थे कि फिल्म की शूटिंग फिर से हो । मैंने उनसे पूछा कि मुझे यह बताया जाए कि वो किस भाग की शूटिंग करना चाहते हैं क्योंकि मैं कुछ ही सीन फिर से शूट कर सकता था, जो जरूरी थे।'

4 of 5
manikarnika
'जब मणिकर्णिका की एडिटिंग हुई और मैंने फिल्म देखी तो मुझे पता लगा कि जो सीन हमने शूट किए थे, वो फिल्म से गायब हैं। इसके बाद मैं काफी परेशान हो गया। मैंने बहुत मेहनत की थी और उसके बाद जब मुझसे कहा गया कि हम दोबारा शूटिंग करना चाहते हैं तो मैंने इंकार कर दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
manikarnika - फोटो : twitter
बता दें कि कंगना रनौत ने इस फिल्म से डायरेक्शन में भी डेब्यू किया है । वो फिल्म में रानी लक्ष्मीबाई का रोल निभा रही हैं । फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी । फिल्म का ट्रेलर एक महीने पहले रिलीज हुआ था जिसे दर्शकों के मिले-जुले रिएक्शन मिले थे । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें