फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 साल पहले खुद भी भुगत चुकी हैं आलिया भट्ट, अब इस वजह से मां के सपोर्ट में उतरीं

Thu, 17 Jan 2019 04:36 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
soni razdan and alia bhatt - फोटो : twitter
आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म राजी से लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। सोनी राजदान की अगली फिल्म नो फादर्स इन कश्मीर है। फिल्म रिलीज से पहले विवादों में फंसी हुई है। मेकर्स यू सर्टिफिकेट चाहते हैं लेकिन सेंसर बोर्ड के दो विभागों के बीच सहमति नहीं बन पा रही है।
विज्ञापन

2 of 5
Alia Bhatt and Soni Razdan
विवादों को देखते हुए अब आलिया भट्ट ने अपनी मां की इस फिल्म का समर्थन किया है। आलिया भट्ट ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'मां की नो फादर्स इन कश्मीर देखने के लिए उत्साहित हूं। फिल्म की पूरी टीम ने मेहनत की है। उम्मीद है सीबीएफसी इसे बैन नहीं करेगी। यह फिल्म सहानुभूति और दया के बारे में है। इससे प्यार को एक मौका मिलता है।'


 
विज्ञापन

3 of 5
no fathers in kashmir - फोटो : Amar Ujala
नो फादर्स इन कश्मीर की कहानी 16 साल के दो टीनएजर के बीच की लव स्टोरी है। जिनके पिता कश्मीर में गायब हो जाते हैं। इससे पहले आलिया के पिता महेश भट्ट और एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने फिल्म का सपोर्ट किया है और देरी के लिए सेंसर बोर्ड को जिम्मेदार ठहराया। फिल्म को अश्विन कुमार ने डायरेक्ट किया है।

4 of 5
alia bhatt
आलिया भट्ट खुद भी सेंसर बोर्ड की इन दिक्कतों का सामना कर चुकी हैं। 3 साल पहले उनकी फिल्म उड़ता पंजाब को सेंसर बोर्ड ने पहले 80 कट के साथ पास किया। मामला जब कोर्ट तक पहुंचा तब फिल्म सिनेमाघरों में रिलाज हो सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
alia bhatt - फोटो : twitter
आलिया फिलहाल अपकमिंग फिल्म गली ब्वॉय के प्रमोशन में जुट गई हैं। फिल्म में उनका किरदार एक मुस्लिम लड़की का है। गली ब्वॉय रैपर डिवाइन की जिंदगी से प्रेरित हैं। फिल्म में रणवीर सिंह और कल्कि केकलां भी दिखाई देंगी। गली ब्वॉय का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें