बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन कंगना रनौत इन दिनों अपनी अगली फिल्म मणिकर्णिका की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। कंगना इस फिल्म में झांसी की रानी की भूमिका निभा रही हैं। बता दें कि इस पीरियड ड्रामा फिल्म के काफी हिस्से का डायरेक्शन खुद कंगना ने किया है। वहीं कंगना ने इस फिल्म को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है जिसको सुनकर हर कोई चौंक जाएगा।
विज्ञापन
2 of 5
कंगना रनौत
कंगना ने खुलासा किया है कि उन्होंने अपनी इस फिल्म में 150 साल पुराने असली हथियारों का इस्तेमाल किया है। वहीं इन हथियारों के साथ ही कंगना ने फिल्म में लगभग 5 किलोग्राम का असली कवच भी पहना है। कंगना ने अपनी इस फिल्म में वैसी ही तलवार और कैपलॉक का प्रयोग किया है, जैसा कि झांसी की रानी लक्ष्मीबाई करती थीं।
विज्ञापन
3 of 5
KANGANA
दरअसल कंगना अपनी फिल्म में किसी तरह की कमी नहीं रहने देना चाहती थीं, जिसके लिए उन्होंने ऐसा किया। कंगना ने फिल्म को लेकर यह सारी जानकारी इंस्टाग्राम अंकाउट पर सांझा की है। जिसे जानकर हर कोई हैरान है। वह फिल्म में कई तरह के एक्शन और स्टंट भी करते हुए दिख रही हैं।
4 of 5
kangana ranaut
बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होने जा रही है। हाल ही में फिल्म में रानी लक्ष्मी बाई बनीं कंगना का नया लुक सामने आया है। साथ ही ट्रेलर रिलीज की तारीख भी बताई गई है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए यह जानकारी भी दी है कि फिल्म का ट्रेलर 18 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा।
कंगना की यह फिल्म लंबे समय से सुर्खियों में है। उनकी यह फिल्म भारत की महिला योद्धा रानी लक्ष्मीबाई की जिंदगी पर आधारित फिल्म है। गौरतलब है कि इस फिल्म के लिए कंगना ने काफी मेहनत की है। मणिकर्णिका में रानी लक्ष्मीबाई के बचपन से लेकर शादी और अंग्रजों से जंग तक की कहानी दिखाई जाएगी। कंगना इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'पंगा' की शूटिंग में व्यस्त हैं।