प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1-2 दिसंबर को जोधपुर के उमेद भवन में रॉयल वेडिंग की थी। शादी क्रिश्चियन और हिंदू दो रीतियों से हुई। इसके बाद दिल्ली में शानदार रिसेप्शन पार्टी दी थी । प्रियंका और निक के इस रिसेप्शन में पीएम नरेंद्र मोदी भी पहुंचे थे । शादी के बाद से निक भारत में ही 15 दिन तक रहे ।
विज्ञापन
2 of 5
priyanka chopra wedding dress
- फोटो : instagram
इस बीच प्रियंका-निक ने ईशा अंबानी की प्रीवेडिंग पार्टी से लेकर शादी तक अटेंड की । फिर दोनों ने ओमान में हनीमून भी मनाया । अब निक अमेरिका लौट गए हैं । हाल ही निक का एक इंटरव्यू सामने आया है । इसमें उन्होंने प्रियंका के साथ फैमिली प्लानिंग के बारे में बताया ।
विज्ञापन
3 of 5
Priyanka Chopra and Nick Jonas
- फोटो : Instagram
निक कहते हैं, 'मैं निश्चित रूप से किसी दिन पिता बनना चाहता हूं । मुझे लगता है कि यह एक असली सपना है और मुझे बहुत तेजी से बढ़ना है । इसके साथ, आप इसे दो तरीकों से देख सकते हैं । आप कह सकते हैं कि यह अनुचित था या आप कह सकते हैं कि उसने मुझे शुरुआती उम्र में कुछ वास्तविक नजरिया दिया है ।'
4 of 5
PRIYANKA CHOPRA NICK JONAS
- फोटो : SELF
निक ने आगे कहा, 'मैंने कम उम्र में बहुत जिंदगी देखी है । मुझे आशा है कि मैं इसे किसी दिन अपने बच्चे के साथ साझा कर सकूं ।' बता दें कि प्रियंका को बच्चे बहुत पसंद हैं । पिछले दिनों प्रियंका ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि वो बहुत सारे बच्चे चाहती हैं ।
प्रियंका और निक ने शादी के बाद एक ही रिसेप्शन दिया है । निक जल्द फिर से भारत लौटेंगे । इसके बाद प्रियंका-निक 19 और 20 दिसंबर को मुंबई में दो रिसेप्शन देंगे । 20 तारीख वाले रिसेप्शन में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शिरकत करेंगी । यह रिसेप्शन होटल द बालरूम ताज लैंड में होगा।