कंगना रणौत का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। एक्ट्रेस ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। साथ ही केंद्र सरकार से बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग की थी। अकाउंट हटाए जाने के बाद हैशटैग #KanganaRanaut ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। साथ ही यूजर्स कंगना पर मीम्स भी बना रहे हैं। कंगना के ट्विटर सस्पेंड होने ने कई यूजर्स में खुशी की लहर है।