Kangana Ranaut
- फोटो : social media
बता दें कि कंगना की फिल्म मणिकर्णिका की सफलता के बाद कई फिल्में रिलीज हुईं। इनमें पंगा, थलाइवी और धाकड़ शामिल हैं। हालांकि, तीनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। मणिकर्णिका ने बॉक्स ऑफिस पर 92 करोड़ की कमाई की थी। इन दिनों अभिनेत्री अपनी आने वाली फिल्म इमरजेंसी पर काम कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में बताया था कि इस फिल्म के लिए अपनी सारी संपत्ति गिरवी रख दी है। इमरजेंसी फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर आधारित है।