फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: ट्विटर अकाउंट बहाल होते ही दिखे कंगना के तेवर, फिल्म इंडस्ट्री पर ऐसे साधा निशाना

Wed, 25 Jan 2023 03:42 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kangana Ranaut - फोटो : social media
अभिनेत्री कंगना रनौत मंगलवार को एक बार फिर से ट्विटर पर वापस लौट आई हैं। इसके बाद उन्होंने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि फिल्म इंडस्ट्री एक क्रैश है, जहां पर एक कला परियोजना की सफलता पैसों से की गई है। बता दें कि कंगना ने यह ट्वीट पठान फिल्म की रिलीज वाले दिन किया। 
विज्ञापन

2 of 5
Kangana Ranaut - फोटो : social media
अभिनेत्री ने बुधवार सुबह भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि फिल्म उद्योग इतना क्रैश और क्रूड है कि जब भी वे किसी भी प्रयास, निर्माण, कला की सफलता का प्रोजेक्ट करना चाहते हैं तो वे आपके चेहरे पर पैसे फेंकते हैं। जैसे कि कला का कोई भी उद्देश्य नहीं। जो कि उनके गिरे हुए स्टैंडर्ड को दिखाता है।
विज्ञापन

3 of 5
Kangana Ranaut - फोटो : social media
उन्होंने आगे लिखा कि सिनेमा महज आर्थिक लाभ के लिए नहीं बना है और यही कारण है कि कलाकारों की पूजा की जाती है। शुरुआत में कला का प्रदर्शन मंदिरों में होता था और अब यह साहित्य, थिएटर और आखिर में सिनेमाघरों तक पहुंच गई है। यह एक उद्योग है, लेकिन इसके अरबों, ट्रिलियन डॉलर के अन्य व्यवसायों की तरह मुख्य रूप से आर्थिक लाभ के लिए नहीं बनाया गया है। यही वजह है कि कला और कलाकारों की पूजा की जाती है, न कि उद्योगपतियों या अरबपतियों की। कंगना ने आगे लिखा कि तो भले ही कलाकार देश में कला और संस्कृति को प्रदूषित कर रहे हो, उन्हें इसे बेशर्मी से नहीं, बल्कि विवेकपूर्ण तरीके से करना चाहिए। 
 

यह भी पढ़ें-Pathaan: किसी ने बदला बालों का स्टाइल तो किसी ने सजाई रंगोली, देखें कैसे सिर पर सवार हुआ 'पठान'

4 of 5
Kangana Ranaut - फोटो : social media
बता दें कि करीब दो साल पहले ट्विटर की गाइडलाइंस का उल्लंघन करने की वजह से कंगना का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था। इसके बाद मंगलवार को कंगना का ट्विटर अकाउंट दोबारा शुरू हो गया। दरअसल, एलन मस्क ने जब ट्विटर की बागडोर संभाली, तब कंगना ने उनसे अकाउंट रिस्टोर करने का अनुरोध किया था।

यह भी पढ़ें-Kavita Krishnamurthy: 15 हजार से ज्यादा गाने गा चुकी हैं कविता कृष्णमूर्ति, श्रीदेवी के इस सॉन्ग से हुईं हिट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kangana Ranaut - फोटो : social media
बता दें कि कंगना की फिल्म मणिकर्णिका की सफलता के बाद कई फिल्में रिलीज हुईं। इनमें पंगा, थलाइवी और धाकड़ शामिल हैं। हालांकि, तीनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। मणिकर्णिका ने बॉक्स ऑफिस पर 92 करोड़ की कमाई की थी। इन दिनों अभिनेत्री अपनी आने वाली फिल्म इमरजेंसी पर काम कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में बताया था कि इस फिल्म के लिए अपनी सारी संपत्ति गिरवी रख दी है। इमरजेंसी फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर आधारित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें